Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक बलिष्ठता के लिए प्रेरित करने के लक्ष्य से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पावरमैन ऑफ श्रीडूंगरगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। आगामी 23 जुलाई रविवार को सरदारशहर रोड़ स्थित दशहरा मैदान में हजारों लोगों की मौजूदगी में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। गत नवरात्र में टाइम्स द्वारा शहर के युवाओं से किए गए वायदे के अनुसार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 65 किलो से कम, 65 से 80 किलो तक एवं 80 किलो से अधिक की तीन वजन कैटेगरी में पुशअप प्रतियोगिता, डेड लिफ्ट प्रतियोगिता, बैंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के आयोजन में क्षेत्र के युवा किसान नेता एवं भारतीय किसान संघ के विद्युत विभाग प्रमुख तोलाराम जाखड़ सहयोगी बने है। जाखड़ ने बताया की ऐसी प्रतियोगिताएं कस्बे के युवाओं के शारीरिक रूप से मजबूती के प्रति जागरूक करेगी। तीनों प्रतियोगिताओं के सभी वर्गों में विजेताओं की ओपन पावरमैन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन की तीनों प्रतियोगिताओं के तीनों वर्गों में विजेताओं एवं उपविजेताओं को आकर्षक ट्राफी प्रदान की जाएगी एवं प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप क्षेत्र के हरएक समाचार से अपडेट रहने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।