Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2021। ये खबर आधुनिक युग में दरकते रिश्तों की है। क्षेत्र में एक विवाहिता विवाह के 21 वर्ष बाद एक पुत्री को लेकर देर रात घर से निकल गई और पति ने ढूंढने के प्रयास में नाकामी के बाद पुलिस की शरण ली है और थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जाखासर नया निवासी हरिसिंह ने पुलिस को बताया कि मेरा विवाह वर्ष 2000 में सुमन कंवर के साथ हुआ व हमारे चार बच्चे है। देर रात करीब 1 बजे पत्नी एक पुत्री को लेकर कहीं चली गई है। उसने पुलिस को बताया कि सुबह 7-8 बजे उठने पर उसे पता चला तो उसने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया परन्तु वह कहीं नहीं है मिली है। हरिसिंह ने पुलिस से पत्नी व बेटी को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है व पुलिस ने तलाश प्रारंभ कर दी है।