Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2021-04-18 at 13.35.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 अप्रैल 2021। कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में हर गांव, हर मोहल्ले में 59 घंटे के कर्फ्यू की जबरदस्त पालना नागरिकों की जागरूकता से हो रही है। लेकिन 21 तारीख के सावो में लिए गहनो के ऑर्डर तैयार करने के लिए ज्वेलर्स की दुकानों में काम चालू रखा गया। अपने घर से दुकानों तक कारीगर ओर ज्वेलर्स सब्जी, दवाई लाने या कोविड वैक्सीन लगवाने के बहाने से बाजार तक पहुंचे और अपनी अपनी दुकानों में घुस कर शटर को अंदर से बन्द कर लिया। ऐसे में पुलिस को पता चलने पर कांस्टेबल मुकेश कुमार, ड्राइवर रामनिवास आदि ने कस्बे के बाजार में कार्यवाही की है। पुलिस टीम सबसे पहले भादानी कटले में पहुंची जहां करीब 30 दुकानों के अंदर काम चल रहा था। सभी दुकानों को खुलवा कर समझाइश की गई और सभी को घर भेज कर कर्फ्यू की पालना की हिदायत दी गई है। भादानी कटले के अलावा भी अन्य कटलो में चल रही दुकानों को बन्द करवाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बंद शटर में कार्य कर रहें थे कारीगर, पुलिस ने शटर खुलवा कर दुकाने बंद करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कटले में गहने निर्माण कार्य करने वाली 30 से अधिक दुकाने पुलिस ने समझाईश से बंद करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने यहां से 100 से अधिक लोगों को निकाल कर घर रवाना किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानों के अंदर बैठे दुकानदारों को भादानी कटले में पहुंच कर पुलिस ने निकाला बाहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानों के अंदर बैठे दुकानदारों को भादानी कटले में पहुंच कर पुलिस ने निकाला बाहर।