Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2024। धनतेरस पर अलसुबह ही कस्बे के दुकानदार बाजार पहुंच गए और हर दुकान में सामानों को सजा लिया गया। बाजार में सुबह ही अस्थाई छोटे व्यापारी भी ठेले लगाकर दीपावली का सामान सजा कर बैठ गए। दीपक, रंगोलियां, रंग, पूजन का लक्ष्मी पन्ना, ठेठी डंकोली, महल मालिया का प्रसाद, फलों के लिए अनेक ठेले लगे है। दोपहर होते होते सोने चांदी की दुकानों पर भी रौनक नजर आने लगी। वहीं मोबाइल लेने वालों की भी खासी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में युवा वर्ग ने फोन खरीददारी में रूचि दिखाई है। बर्तनों की दुकानों पर बर्तन के खरीददार पहुंचे और बर्तन खरीदे जा रहें है। मिठाईयों की दुकानों पर जबरदस्त रौनक है और गोपालदास स्वामी स्वीट्स द्वारा उपहारों के लिए डिब्बे पैक करने का कार्य सुबह से लगातार किया जा रहा है। कपड़ों व परचून की दुकानों पर भी रौनक है। दुकानों पर विभिन्न सजावटें की गई है। दीपोत्सव का पर्व मंगलवार से परवान चढ़ने लगा है। चारों ओर, हर कोई त्योहार के हर्षोल्लास में उत्साहित नजर आ रहा है। महिलाएं बच्चे सभी उत्साह से त्योहार की तैयारी में जुटे है। कस्बे सहित गांवो से भी अनेक टोलियों में ग्रामीण महिलाएं खरीददारी करने पहुंच रही है। अनेक पिकअप, कैंपर व गाड़ियों में लोग बाजार पहुंचे और कपड़े, राशन सहित विभिन्न सामानों की खरीद की जा रही है। किन्नर सपना बाई भी मुख्य बाजार से गुजरते हुए रूकी और अनेक व्यापारियों को धनतेरस पर समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए टाइम्स के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एकता, समरसता की दुआ देकर बधाईयां दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को दिन निकलने के साथ ही बाजार में सज गई दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणपति मोबाइल पर धनतेरस व दीपावली पर ऑफर के लाभ के साथ हो रही है खूब खरीददारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीजी हैंडलूम में लक्ष्मी पूजन के लिए कारपेट खरीद रहें लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम स्नेही कटले में द्वारिका हैण्डलूम में विभिन्न होम डेकोर का सामान लेने पहुंच रहें लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैक्निकल दोस्त दुकान पर इलेक्ट्रिकल आयटम लेने पहुंच रहें धनतेरस पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में खास सजावटें हो रही है और रौनक प्रारंभ हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटाखों की दुकानों पर उत्साह के साथ पहुंच रहें बच्चे और युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपक व लक्ष्मी पूजन पन्ने बेचने बैठा बालक भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सपना बाई ने टाइम्स के पाठकों को खूब समृद्धशाली होने की शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में पटाखों की, लक्ष्मी पूजन पन्ना व अन्य सामान की दुकाने सज गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपक खरीदने पहुंची महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने बस स्टैंड पर प्रसाद की दुकाने सजी, ग्रामीण बस यात्री भी खरीद रहें प्रसाद।