Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2024। त्योहार के मौके बुरी खबर निकटवर्ती कस्बे लक्ष्मणगढ़ के बाईपास से आई है। यहां सालासर रूट की एक ब्रेक फैल बस अंडर पास की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना मौका स्थल से मिल रही है। पांच जनों के दम तोड़ने की सूचना के बाद मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं करीब तीन दर्जन से अधिक बस यात्री घायल हुए है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यहां पुलिस के उच्चाधिकारी व एनएचआई अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। जयपुर आगरा हाईवे पर हुई भयंकर दुर्घटना की सूचना के मिलने के बाद सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा, एसपी भवन भूषण यादव सहित अनेक पुलिस कर्मी व एनएचआई की टीम ने रास्ता क्लीयर कर जाम खुलवाया है। मौके पर मौजूद लोगों के एक के बाद एक मृतकों के शव निकलने से दिल दहल गए है। बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ प्राइवेट बस रही थी। बस ड्राइवर साइड से बिल्कुल चकनाचूर हो गई है। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अनेक एंबुलेंस सहित अनेक वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।