Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। स्वामित्व योजना के तहत सही आबादी भूमि रेड लाईन मार्किंग नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों ने रोष जताया व अधिकारियों से इसे दुरस्त करने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव सुरजनसर में आबादी भूमि का जो सीमाज्ञान किया, उस पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। आपत्ति पर कार्रवाई हुई और पुन: आपत्ति वाले नक्शे को ही सही बताया गया है। जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन देते हुए मौका निरीक्षण कर नक्शे को सही बनाकर भेजने की मांग की। सरपंच व प्रशासक ओमप्रकाश शर्मा ने साधारण सभा की बैठक में भी कई बार ये मुद्दा उठाया। शर्मा ने बताया कि ड्रोन से आबादी और गोचर भूमि का गलत नक्शा बनाकर भेज दिया है, जिसे तुरंत प्रभाव से ठीक किया जाए। गलत बनाए गए इस नक्शे में दशकों पहले बने कुएं व आबादी भूमि को भी गोचर में दर्शाया गया है। वहीं जोहड़ पायतन क्षेत्र में आबादी दर्शाई गई है। ग्रामीणों ने पानी के कुंए, तालाब आदि को चिह्नित करते हुए आबादी भूमि का सही नक्शा पेश करने की मांग करते हुए एक कार्मिक दल भेजकर जांच करवाने की मांग की। जो जमीन पर जरीब डालकर ग्रामीणों के सामने दुबारा नक्शा बनाएं, जिससे ग्रामीण संतुष्ट हो सके।