Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आड़सर बास बस्ती हिंदू सम्मेलन के बैनर का विमोचन, बनाई प्रचार टोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास बस्ती में रविवार, 8 फरवरी को हिंदू सम्मेलन की तैयारियां सर्व समाज के लोगों द्वारा जोर शोर से की जा रही है। बुधवार शाम को मूंधड़ा मंदिर में सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक संतोष सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित सम्मेलन में दोपहर 2 बजे श्यामजी मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में मंगल वस्त्र पहन कर बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल होगी। कलश यात्रा के आगे डीजे व भगवा ध्वज लिए वाहन रैली होगी। यात्रा सम्मेलन स्थल माहेश्वरी सेवा सदन पहुंच कर पूर्ण होगी। सम्मेलन के प्रचार प्रसार के लिए सभी वार्डों की टोलियां बनाई गई है। कार्यकर्ताओं को वार्डों में संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।


छात्रावास के विद्यार्थियों को नित्य योग की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में योग शिक्षक गोविंदराम सोनी ने गुरूवार को नित्य योग करने की प्रेरणा दी। सोनी ने युवाओं को कहा कि वे योग व प्राणायाम के साथ नशा मुक्त जीवन जीने की बात कही। कार्यक्रम में सोनी ने विद्यार्थियों को अनेक योग संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए और जीवन दर्शन पुस्तक का वितरण किया।


तेरापंथ किशोर मंडल ने पीपीटी प्रेजेंटेशन की श्रेष्ठ प्रस्तुति दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ किशोर मंडल का अभियान K Connect North Zone की जूम ई मिटिंग संपन्न हुई। बैठक में तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने संगठनात्मक गतिविधियों, किशोरों की सहभागिता विषय पर अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा एक विस्तृत PPT प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत की गई। जिसे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी खूब सराहा। पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यों पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की सुव्यवस्थित, तथ्यात्मक एवं प्रभावी प्रस्तुति विरले ही देखने को मिलती है। उन्होंने सभी सेवा, संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की। बैठक में 100 किशोरों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। मिटिंग में श्रीडूंगरगढ़ से संयोजक मुदित पुगलिया, सह संजोयक विशाल बोथरा व तनिश छाजेड़, प्रभारी मोहित बोर्ड, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, शुभम सिंघी सहित परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा उपस्थित रहें।


जनवरी माह में तेयुप टीम ने करवाए चार नेत्रदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के बैनर तले देशभर में जनवरी माह में कुल 74 नेत्रदान संपन्न हुए। सूची में श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद् चार नेत्रदान करवाने के साथ ही द्वितीय स्थान पर रहा। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि इस सेवा कार्य में नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक के विशेष प्रयास उल्लेखनीय रहें है। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मरणोपरांत नेत्रदान जैसे महान कार्य को समाज में नई दिशा मिली है।