Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मूंगफली की सीजन में बाहरी श्रमिक काम की तलाश में खूब आते है। क्षेत्र के एक खेत में मूंगफली निनाण निकलवाने के लिए राजपुरा, झालावाड़ निवासी दयाराम तंवर अपनी पत्नी व भानजे के साथ एक माह पहले गांव बाना की रोही में स्थित एक खेत में मजदूरी करने आया था। 12 दिन पहले पत्नी व भांजा तो पुन: झालवाड़ लौट गए और दयाराम गांव बाना में ही रुक गया था। तभी से युवक लापता है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों ने मदद की गुहार लगाई है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक दयाराम के पास फोन नहीं है जिस कारण उससे सम्पर्क भी नहीं हो पाया है। परिजनों ने बताया कि अगर किसी भी पाठक को दयाराम कहीं नजर आए तो वे 8107493684 नम्बर पर सम्पर्क कर परिजनों को सूचित जरूर करें।