Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। गुरूवार को अखंड सुहाग की कामना करते हुए महिलाओं व युवतियों ने तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिन भर महिलाओं ने कजली तीज का व्रत रखा और रात्रि में चंद्र दर्शन कर व्रत पूर्ण करते हुए व्रत खोला। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई व सोलह श्रृंगार कर तीज के सामूहिक पूजन के आयोजनों में भाग लिया। गली मोहल्लों सहित अनेक मंदिरों में भी सामूहिक पूजन हुए और व्रत कथा सुनकर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी। सभी महिलाओं ने अपने से बड़ी महिलाओं सहित सास, ननद के पांव छुकर आशीर्वाद लिया। हर घर में बेसन, चावल व गेंहू के सत्तु बनाकर सजाए गए और सत्तु से ही व्रत खोला गया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहें परंतु चंद्र दर्शन सहजता से हो गए। आप भी देखें श्रीडूंगरगढ़ तीज पूजन के विशेष फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष सुष्मा श्याम करनाणी की अगुवाई में किया तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में जोशी परिवार ने पूरे रीति रिवाज के साथ किया तीज माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सुनी कथा, मांगा अखंड सुहाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने खूब आनंद के साथ किया तीज का पूजन, खूब फोटो भी खिंचवाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सज धज कर मनाई तीज, चंद्र दर्शन के इंतजार में खाए झूले भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सज धज कर महिलाओं ने किया तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन कर सुनी कथा, माता से मांगी परिवार की खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में भी महिलाओं ने किया तीज माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर विधि विधान से संपन्न हुआ तीज माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मंदिर में किया तीज का पूजन, देवरानी जेठानी ने दी एक दूसरे को शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सास के पैर छुकर लिया अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन के लिए सजाई तलाई, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर में महिलाओं ने रखा व्रत, हर गली में हुए सामूहिक पूजन के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीज का पूजन कर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए सामूहिक तीज के पूजन, एक दूसरे को दी मंगलकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने व्रत रखा, कथा सुनकर किए चंद्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जताई प्रसन्नता, खूब लिया तीज पर्व का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे विधि विधान से पूजन कर मांगा अखंड सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुरोहित परिवार ने किया पूरे रीति रिवाज के साथ तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में तिवाड़ी परिवार में हुआ धूमधाम से तीज माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर एक सुहागन ने हाथों में रचाई तीज की मेहंदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डागा परिवार में किया हर्षोल्लास के साथ तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में जोशी परिवार में किया विधि विधान से तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तलाई सजाकर किया पूजन, मांगा अखंड सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ो के पैर छुकर लिया आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादलों के बावजूद हुए सहज हुए चंद्र दर्शन।