Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2024। मानव को मानव बनने की प्रेरणा देने वाले अणुव्रत गीत का गुरुवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अनेकों जगहों पर सामूहिक रूप से महासंगान किया जाएगा। अणुव्रत विश्व भारती के अभियान श्रेष्ठ भारत के शंखनाद के तहत देशभर में एकसाथ आयोजित होने वाले इस संगान में कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे और अपने अपने विद्यालय में अणुव्रत गीत का संगान करेंगे। अभियान के इकाई संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि अभियान को बुधवार को कस्बे के प्रबुद्ध वर्ग ने भी समर्थन दिया है। उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार, थानाधिकारी अशोक विश्नोई एंव विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस गीत को युवाओं में नशामुक्ति और संयममय जीवन का संदेश देने वाला बताया।