Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अनेक स्वयंसेवी संगठनों की बैठक का आयोजन, लिए निर्णय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अयोध्या में राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे देश में अयोध्या जैसा राममयी माहौल छा रहा है। इस कार्य मे अनेक रामभक्तों की टोलियां जुटी हुई है। इसी लक्ष्य में श्रीडूंगरगढ में भी कार्यकर्ताओं की टोलियां जुटी हुई है। बुधवार को कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में इस संबध में विभिन्न स्वंयसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड संघ चालक आशाराम पारीक ने सनातन धर्म के लिए इसे गौरवशाली क्षण बताया एवं हर घर, हर मंदिर, हर मोहल्ले में हर एक राम भक्त द्वारा इस मौके पर उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने इस उत्सव के पर्व को जीवन का सबसे बड़ा पर्व मानते हुए सक्रियता से सम्पूर्ण समाज को साथ लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अभी तक कस्बे में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों, तैयारियों पर चर्चा की गई एवं जिन मंदिरों, जिन मोहल्लों में कार्यक्रम नहीं हो रहे वहां सम्पर्क कर कार्यक्रम आयोजित करवाने की योजना बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, बजरंग दल, विहिप, सेवा भारती, विद्या भारती, अभाविप, अधिवक्ता परिषद, सहित राजनैतिक सक्रिय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बिग्गा में 22 को होगा रामदरबार सहित शिवजी व अंजनी माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में पुष्करणा बास में कल से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ होगा। कल सुबह 10.15 बजे कलश यात्रा निकलेगी और 19 जनवरी को सुबह 10.15 बजे पूजा अर्चना प्रारंभ होगी। 20 जनवरी से रामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन होगा जो 21 जनवरी को पूर्ण होगा। 22 जनवरी को सुबह 8 बजे हवन प्रारंभ होगा तथा 12.15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रतिष्ठा के बाद यहां महाप्रसाद का आयोजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा पण्डित घनश्याम उपाध्याय द्वारा करवाई जाएगी और समारोह के आयोजक मेघराज पुरोहित परिवार सहित ग्रामीणों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में 22 जनवरी को सुबह 10.15 बजे संगीतमय श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पूर्णाहुति 23 जनवरी को सुबह 11.15 बजे होगी। यहां पंडित कैलाश सारस्वत सहित अनेक पंडितो द्वारा आयोजन संपन्न किया जाएगा।

इंदपालसर बड़ा में घर घर पहुंची टोली ने रामोत्सव मनाने का आग्रह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में अयोध्या से आए पूजित पीले अक्षत और पत्रक का माताजी के मन्दिर में पूजन किया गया। जयकारों के साथ मन्दिर से टोली रवाना हुई और घर-घर अक्षत वितरण किया गया। टोली के सदस्यों ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में घरों में दीपक जलाने, मन्दिरों में भजन कीर्तन करने, अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने का आग्रह ग्रामीणों से किया। वितरण टोली में पण्डित सांवरमल पारीक, भाजपा ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धनराज सोनी, भाजपा जिला सह संयोजक सोशल मीडिया तेजपाल सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोमासर मण्डल अमरजीत सिंह राठौड़, सुनील पारीक, लक्ष्मीनारायण सुथार, राजू सिंह शेखावत आदि शामिल रहें।