Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
pra
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। शुक्रवार शाम को श्रीकरणी हैरिटेज रिजॉर्ट के प्रांगण में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रबुद्धजन एकजुट और उत्साहित नजर आए। जब सभी ने पार्टी, संगठन और पेशे का भेद छोड़ कर सामूहिक रूप से क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी का अभिनंदन किया। स्वामी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिकता के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन के दौरान क्षेत्र में सामूहिकता के लिए किये गए कार्यो को युवाओं के लिए प्रेरणीय बताया। सभी ने सामूहिक रूप से स्वामी को साफा पहनाया एवं 51 किलो की बड़ी माला से अभिनंदन किया व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सभी ने गर्मजोशी के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में पत्रकार शुभकरण पारीक, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, अनिल धायल, कैलाश राजपुरोहित, आदूराम मेहरा शामिल हुए। निजी स्कूलों के सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, शिक्षाविद मनोज गुंसाई, कुम्भाराम घिंटाला, अमित आर्य शामिल हुए। लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष महावीर माली, रमेश सोनी, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, रणवीर सिंह खीची, अशोक झाबक, नागरिक विकास परिषद के रमेश प्रजापत, केएल जैन, विश्व हिंदू परिषद के श्याम जोशी, महेश माली, संतोष बोहरा, वासुदेव सारस्वत, कैलाश पालीवाल, प्रदीप जोशी, तेयुप पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा, भाजपा के महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, कांग्रेस के हरिराम बाना, संतोष गोदारा, शीशपाल गोदारा, दिनेश पिलानिया, मोहसिन खान, सीपीएम के संतोष नैण, गौरव टाडा, सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यप्रकाश गांधी, महेश तावनिया, दिलीप इंदौरिया, गोविंद सारस्वत, कृष्णा राजपुरोहित, शंकर कलवानियां, अशोक सारण, परम नाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने स्वामी का अभिनंदन किया। गोपालदास स्वामी परिवार के रजनीश स्वामी, विक्रम स्वामी, प्रिशु स्वामी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पत्रकार शामिल हुए और वरिष्ठ साथी का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए स्वामी के सम्मान में, किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी शिक्षण संस्थानों व अणुव्रत समिति सदस्यों ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर की युवा शक्ति ने किया स्वामी का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने दी स्वामी को शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी ने सामूहिक रूप से 51 किलो की फुलमाला पहनाकर स्वामी का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्य क्लब सदस्यों ने दी शुभकामनाएं।