Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-23 at 20.41.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए कल होगा फ्री टेस्ट का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल, रविवार सुबह 10.30 बजे भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क टेस्ट सीरीज का पहला पेपर होगा। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि हुबहू परीक्षा पैटर्न पर आयोजित टेस्ट में पूर्णतया सिलेबस पर आधारित प्रश्न पुछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच टेस्ट की सीरीज से अभ्यर्थी अपनी तैयारी की पूरी परख कर सकेंगे। टेस्ट सीरीज में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है। ये टेस्ट सीरीज केवल अभ्यर्थियों की तैयारी में उनकी सहायता व सहयोग करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। पांचों टेस्ट में टॉप 10 अभ्यर्थियों को एकेडमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक पुस्तकें उपहार में दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8104531404 पर संपर्क कर सकते है।
प्रवासी नागरिक की बैंगलोर स्थित कंपनी में निकली दो पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व बैंगलोर प्रवासी मनोज पारीक की श्रीबालाजी मार्केटिंग बैंगलोर में मैटेरियल डिलेवरी के लिए 2 लड़कों की आवश्यकता है। पारीक ने बताया कि हार्डवेयर बिजनेस है जिसमें माड्यूलर किचन एसेसरिज की डिलेवरी का कार्य करना है। उन्होंने कहा यहां रहने वाले कंपनी कार्मिकों को रहना, खाना सहित 15 हजार रूपए सैलेरी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कंपनी के नबंर 9741191364 पर संपर्क कर सकते है।