Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2024। भीषण गर्मी में घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। कस्बे के कालू बास के वार्ड 1 में स्थित चंदुराम पुत्र मंगतूराम नायक के घर में कुछ देर पहले सिलेंडर में आग लग गई। चंदूराम की बेटियों का 22 व 23 मई को विवाह है और घर नाते रिश्तेदारों से भरा था। कुछ पलों में ही घर में कोहराम मच गया और महिलाएं व बच्चों को बाहर निकाला गया। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और यहां मौजूद लोगों ने खड्डा खोद कर चूल्हे सहित सिलेंडर को खड्डे में डालकर मिट्टी से भर दिया। ओमप्रकाश ओड ने बताया कि फायर ब्रिगेड और गैस एजेंसी के कार्मिक मौके पर पहुंच गए। आग की चपेट में विवाह के घर में राशन व बिस्तर सहित कुछ कागजात जलने का नुकसान भी हो गया है। गनीमत रही घर के सभी लोग सुरक्षित है और समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से बच गया। महिलाएं हादसे से सहम गई और हर कोई बड़ा हादसा टल जाने का शुक्र मना रहा है।