Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2024। क्षेत्र के 30 गांवो के 30 सरकारी स्कूलों में 60 स्मार्ट क्लास रूम बनाने की तैयारी शिक्षा विभाग ने प्रारंभ कर दी है। विधायक लोक सेवा केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार स्मार्ट क्लास रूम बनाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए 71,43,000 रूपए स्वीकृत किए गए है। विधायक समर्थकों ने विधायक तारांचद सारस्वत द्वारा शिक्षा के विकास के लिए किए जा रहें प्रयासों की सराहना करते हुए इन स्वीकृतियों के लिए उनका आभार जताया। सारस्वत ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में ये कार्य शुरू कर दिया जाएगा तथा नए सत्र में बच्चे स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा के साथ पढ़ सकेंगे।
इन स्कूलों में बनेंगे क्लास रूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
विधायक ने बताया कि क्षेत्र के गांव बेनीसर, पुदंलसर, जैसलसर, धीरदेसर चोटियांन, धर्मास, लिखमादेसर, मोमासर, लिखमीसर उतरादा, लखासर, आडसर, डेलवा, जोधासर, बरजांगसार, सत्तासर, बापेऊ, सूडसर, देराजसर, उदरासर, दूसारना बड़ा, सुरजनसर, जालबसर, समंदसर, राजेडू, धनेरु, मोमासर, बेरासर, लालमदेसर बडा, बनिया, लालासर, मसूरी के राउमावि व राउमा बालिका विद्यालयों में ये स्मार्ट क्लासेज बनेंगे।