Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
हाई-बीम लाइट ने अंधा किया बाइक सवार को, हुआ हादसा, पढें खबर
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2022। क्षेत्र की सड़कों पर हाई-बीम की लाइटों के साथ दौड़ रहे वाहन हादसों का कारण बन रहे है। बड़े वाहनों की अत्यधिक तेज इन लाइट के कारण सामने से आने वाले छोटे वाहन के ड्राइवर को जैसे अंधा सा ही कर देती है। यही देखने को मिला सरदारशहर रोड पर, जहां रविवार शाम करीब 8 बजे एक बाइक सामने से आ रहे वाहन की लाइटों के कारण सड़क से गुजर रही नीलगाय से टकरा गई। सरदारशहर रोड पर कलाणा ताल के पास हुए इस हादसे में दो बाइक सवार चोटिल हो गए। वहां स्थित एक फैक्ट्री पर मौजूद लोगों ने आपणो गांव सेवा समिति को सूचना दी तो समिति के कार्यकर्ता मदन सोनी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर हॉस्पिटल आये। घायल गंधेली, हनुमानगढ़ निवासी रोहिताश पुत्र करणीसिंह राइका ओर मुकेश को राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया है। दोनो की हालत खतरे से बाहर है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी हॉस्पिटल के बाहर खड़ा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति।