Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में बनेगा रक्तदान का इतिहास, एक-एक से हो रहा है संपर्क।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2022। रक्तदान के क्षेत्र में पूरे जिले में श्रीडूंगरगढ़ को सबसे अधिक मान दिलवाने वाले क्षेत्र के रक्तदाता युवा अब रक्तदान के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहे है। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिवस के मौके पर कस्बे के सिद्ध धर्मशाला में आगामी 20 अप्रैल को पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों एवं लक्ष्य के अनुसार यह शिविर क्षेत्र में अभी तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं क्षेत्र के प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड में जनसम्पर्क कर रक्तदान करने एवं करवाने की जिम्मेदारियां बांटी जा रही है। पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, महेश राजोतिया, महेन्द्रसिंह, विक्रमसिंह आदि युवाओं की अगुवाई में रक्तदान की अपील लिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की टोलियां आड़सर बास के वार्ड 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33 में और गांव लखासर में भी पहुंची। सभी जगहों पर रक्तदान का आह्वान किया जा रहा है। गांव लखासर में आयोजित रक्तदान की अपील बैठक में गांव के धन्नेसिंह तंवर, बजरंगसिंह तंवर, लालसिंह, उपसरपंच सज्जनसिंह, गुलाब गिरी, लाधुसिंह, मेघाराम नाई, प्रवीण गुंसाई, खियांराम मेघवाल, पाबुदानसिंह भाटी, लालचंद नायक आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता व कार्यकर्ता जुटें जनसम्पर्क में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में आयोजित बैठक में रक्तदान की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक एक वार्ड में हो रहा है रक्तदाताओं से संपर्क।