Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sdsd
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टुबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ स्वर्णकार समाज में चल रहे अध्यक्ष पद के निर्वाचन विवाद को समाप्त करने के लिए समाज के सरंक्षकों ने पहल की है। समाज के संरक्षकों द्वारा गुरूवार को समाज की बैठक आहूत की गई एवं विवाद का निस्तारण करने की अपील की गई। समाज के सरंक्षक सदस्य मांगीलाल मौसूण, सीताराम मौसूण, मालचंद कडेल, जगदीश धूपड़, संतलाल सहदेवड़ा, मोहनलाल सोनी द्वारा समाज को सूचना देकर गुरूवार शाम को समाज की बैठक मौसूण प्लाजा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद धूपड़ ने की एवं बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष सहित समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों एवं संरक्षकों ने सर्वसम्मति से कस्बे के कालूबास निवासी रामवतार डांवर पुत्र शुभकरण डांवर को श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। स्वर्णकार माताजी मंदिर में चल रहे नवरात्रा कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा ना पहुंचे इसलिए नवमनोनीत अध्यक्ष का कार्यकाल आगामी 15 अक्टुबर से शुरू होने का निर्णय भी लिया गया।

हालांकी 3 अक्टुबर को हुए निर्वाचन विवाद के बाद एक गुट द्वारा ओमप्रकाश सोनी बाना को अध्यक्ष घोषित करने के बाद मंदिर में नवरात्रा महोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्था उसी गुट द्वारा करवाई जा रही है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव संचालन कमेटी की देखरेख में 5 अक्टुबर को मतदान प्रक्रिया से चुनाव होने थे एवं ओमप्रकाश सोनी एवं सीताराम सोनी द्वारा आमने सामने दो नामाकंन भरे गए थे एवं नाम वापसी के दिन 3 अक्टुबर को विवाद होने के बाद चुनाव संचालन समिति ने चुनाव को स्थगीत कर दिया था। इसके बाद में दुसरे गुट द्वारा ओमप्रकाश सोनी को अध्यक्ष घोषित करते हुए मंदिर, भवन की बागडोर अपने हाथों में ले ली गई थी। ऐसे में चल रहे विवाद को देखते हुए समाज के सरंक्षकों द्वारा गुरूवार को यह निर्णय लिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज में नवनियुक्त अध्यक्ष से चर्चा करते समाज के लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार समाज की बैठक में मौजुद समाज के नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामवतार डांवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार समाज की बैठक में उपस्थित समाज के लोग।