Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टुबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रताप बस्ती निवासी युवक पर जयपुर के एक चिकित्सालय में कार्य करने वाली हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात करवाने एवं नाबालिग भतीजी को बेच देने का आरोप लगाते हुए गत 29 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

मामले की जांच एसआई बलवीर सिंह ने करते हुए गुरूवार को आरोपी युवक अमरचंद उर्फ छोटूलाल नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक शादीशुदा है एवं उसके 4 बच्चे भी हैं लेकिन उसने पीडिता को स्वंय को अविवाहित बताते हुए गत जनवरी से लेकर 22 सितम्बर तक अपने साथ रखा एवं उसका देहशोषण किया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।