Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। आज वैशाख माह की अमावस्या को नागरिक धर्म कर्म में व्यस्त रहें। गौशालाओं में दिन भर श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही और गौवंश के लिए लोगों ने दान पुण्य किया। मंदिरों में भक्तों ने भजन कीर्तन के आयोजन किए। अनेक महिलाओ ने समूह बनाकर कोलायत स्नान किया व दान पुण्य किया गया।

गौरव पथ पर प्याऊ प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री गौसेवा समिति ने गौरव पथ पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ आज प्रारंभ की है। पंडित राधे व्यास ने करवाया पूजा अर्चना के साथ प्याऊ का लोकार्पण करवाया। इस दौरान समिति सदस्य जेसराज बिहाणी, सोहनलाल बिहाणी, आसकरण बाहेती, विनोद सिखवाल, मदन बलदेवा, राम दर्जी, विष्णु सिखवाल, रमेश ओझा, राजू बिहाणी, सुरेश मुधंड़ा, श्याम बाहेती, प्रकाश खटीक, शिव बिहाणी, राजू बाहेती, ललित बिहाणी, मांगीलाल नाई, हरि सिखवाल, ओम बिहाणी सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। आते जाते राहगीरों ने इस कार्य की सराहना की।
जयपुर पब्लिक स्कूल में पक्षियों के लिए बांधे पालसिये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों में जीव संरक्षण के संस्कारों का समावेश हो इसके लिए जयपुर पब्लिक स्कूल में निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने पालसिये बंधवाए। घिन्टाला ने भीषण गर्मी में अपने घरों की छतों पर भी पालसिये रखने का आह्वान किया। विद्यालय की एमडी चंद्रमुखी घिन्टाला, संदीप गोदारा सहित स्टाफ मौजूद रहा।