Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20230420-WA0072
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा गुरूवार को पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित की गई और आगामी ईद उल फितर त्यौहार को लेकर शांति एवं सदभाव के साथ मनाने की अपील की गई। सीओ दिनेश कुमार और एसआई बलवीरसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ शहर में साम्प्रदायिक सदभाव बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी समाजों के प्रबुद्ध नागरिकों की बताई एवं किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अवांछनीय हरकतें करने पर त्वरित रूप से पुलिस को सूचित करने कोकहा।  इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, महावीर माली, सत्यनारायण स्वामी, विमल भाटी, सोहननाथ सिद्ध, संतोष विनायकिया, हरी सिखवाल, नारायणसिंह राजपुरोहित आदि सीएलजी सदस्यों ने कस्बे की ट्रेफिक एवं अन्य विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया एवं समाधान करवाने की मांग की।