Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2024। राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कस्बे के रूपादेवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में आयोजित करवाई जा रही 30वीं राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मैच हो रहे है। बुधवार को समारोहपूर्वक शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को फाईनल मैचों के बाद पुरस्कार वितरण के साथ होगा। आयोजन प्रभारी मोहन पूनियां ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को पांच मैच हुए एवं दूसरे दिन 12 मैच आयोजित हुए। महिला वर्ग में हनुमानगढ़ ने दौसा को, चूरू ने बीकानेर को, दौसा ने भीलवाडा को, बांरा ने चूरू को, हनुमानगढ़ ने राजसमंद को, हराया। महिला वर्ग में चौथ स्थान पर चूरू, तीसरे स्थान पर दौसा रही है एवं फाईनल मुकाबला शुक्रवार को बांरा एवं हनुमानगढ़ के बीच होगा। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में उदयपूर ने सीकर को, दौसा ने डूंगरपूर को, चितौड़गढ़ ने सिरोही को, बांरा ने भीलवाड़ा को, बीकानेर ने टोंक को, अजमेर ने जयपुर, बाडमेर ने करौली को, राजसमंद ने बाडमेर को को हराया। शुक्रवार को सुबह पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाईनल, सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले होगें। इसके बाद शुक्रवार को दोहपर 1 बजे समापन समारेाह भी आयोजित किया जाएगा। बीकानेर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट ऐसोसिएशन के सचिव रोशन छींपा ने बताया कि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मो. मुंशी खान ने की एवं प्रदेश सचिव शोएब खान, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, रीड़ी सरपंच हेतराम जाखड़, सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल जांघू, पूर्व सचिव सलीम खान, वरिष्ठ उपाध्याक्ष डॉ. YK खन्ना, टेक्निकल एडवाइजर सफी मोहम्मद आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे। बीकानेर संघ जिलाध्यक्ष विमल भाटी, सरंक्षक जाकिर अली ने अतिथियों का सम्मान करते हुए आभार जताया। प्रतियोगिता में कुल 37 टीमें भाग ले रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश स्तरीय टेनीस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही है विभिन्न जिलों की टीमें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने करवाए टास, खिलाडियों ने लगाए चौके छक्के।