Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2024। राज्य एवं केन्द्र सरकार के आदेशों पर सूर्य सप्तमी के अवसर पर क्षेत्र में अनेक जगहों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन किए गए। ब्लाक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में 65,339 विद्यार्थियों, ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर विद्यालयों में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण जनप्रतिनिधि आदि सक्रिय रहे। विद्यार्थियों को स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का संदेश देते हुए प्रतिदिन अपने घरों में सूर्य नमस्कार एवं अन्य शारीरिक व्यायाम करने की प्रेरणा दी गई। देखें पूरे अंचल से फोटो सहित पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की मदर केडी सीसै स्कूल में किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की शिशु भारती पब्लिक स्कूल में छोटे छोटे बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की सनशाईन पब्लिक स्कूल में करवाया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि समंदसर में करवाया गया सामूहिक सूर्यनमस्कार, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूलचासर के राबाउमावि में छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि रीड़ी में हुआ बड़ा कार्यक्रम, सैंकड़ों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर के राउमावि में बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में बच्चों ने जाना सूर्य नमस्कार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर के सरस्वती विद्या आश्रम में करवाया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मार्डन राजस्थान सीसै स्कूल में हूआ सामूहिक सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लोडेरा में टीन शैड के नीचे किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा के निर्देशन में सामूहिक सूर्य नमस्कार करते विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं बींझासर के राउमावि में संस्थाप्रधान छैलूदान चारण के निर्देशन में 340 विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने किया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि मोमासर में रहा सबसे भव्य कार्यक्रम, शिक्षकों ने साथ किया सूर्य नमस्कार।