Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। जवान बेटे की मौत पिता के लिए दुनिया में सबसे भारी दुख कहा गया है। आज कल्याणसर पुराना निवासी लालूराम मेघवाल के घर मातम पसरा है। लालूराम के 20 वर्षीय पुत्र बालाराम की सोमवार को पीबीएम में मौत हो गई। पिता ने सेरूणा पुलिस को बताया कि वह हाल में भोजास रोही में खेत पर रहता है और रविवार 26 मार्च को बालाराम खेत की फसल में स्प्रे कर रहा था। दोपहर एक बजे स्प्रे चढ़ने उसकी तबियत बिगड़ गई और सोमवार को तीन बजे उसने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सेरूणा थाने में दर्ज इस मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी गई है।