Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पाठकों के लिए जिले भर के थानों में दर्ज मुकदमों की खबर एकसाथ देने का प्रयास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रारंभ किया है जिससे आप सभी सतर्क होकर जागरूक बनें। इस प्रयास के लिए पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया टाइम्स को प्राप्त हो रही है। इस संबंध में आपकी राय आप हमें 9414917401 या 9414417401 पर मैसेज कर अपनी राय रख सकते है।
पति ने पत्नी सहित सास सुसर के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के सदर थाने में रजनीश पुत्र राधेश्याम पाठक निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली ने अपनी पत्नी शिवानी पुत्री ओमप्रकाश कपूरिया, ससुर ओमप्रकाश कपूरिया पुत्र विद्याधर कपूरिया, सास सुषमा कपूरिया निवासी जयनारायण व्यास कॉलोनी सहित नासिर हुसैन पुत्र हाजी अब्दुल रशीद निवासी खान कॉलोनी, रानी बाजार फाटक बीकानेर व आरटीओ के संबंधित अधिकारी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मुझे नुकसान कारित करने की नियत से मेरे फर्जी हस्ताक्षरों से मेरी कार को बेच दिया। किसी अन्य व्यक्ति को कार का रजिस्ट्रड मालिक बना दिया। जिससे मुझे सदोष नुकसान हुआ है और मेरी पत्नी व सास सुसर को सदोष लाभ हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण को दी गई है।
घर में घुसकर तोड़े ताले, छपरें में लगाई आग, करवाए हस्ताक्षर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में 58 वर्षीय मेघराज पुत्र प्रेमराज डागा निवासी गड़ियाला ने इसी गांव के करणीसिंह पुत्र धूड़सिंह, भादरसिंह पुत्र जेठूसिंह, भीमसिंह पुत्र छगनसिंह, विजयसिंह पुत्र इन्द्रसिंह, मूलसिंह पुत्र गोपीसिंह राजपूत, तोलाराम पुत्र प्रेमराज डागा, नारायणदास पुत्र प्रेमराज डागा सहित चार पांच जने अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हे। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी जबरन उसके घर में घुसे व घर के कमरों व दुकान के ताले तोड़ दिए। जान से मारने की नीयत से आरोपी करणीसिंह ने छपरें में आग लगा दी तथा खाली कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लखपत सिंह को सौंप दी है।
पुलिस हमारा क्या बिगाड़ लेगी-कहकर पीटा युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में 24 वर्षीय नितेश कुमार पुत्र मुकेश कुमार धोबी निवासी रानी बाजार ने नितिन गौड़ व किशोरसिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह परचुन की दुकान पर सामान लाने गया तो वहां पर नितिन गौड़ खड़ा था। उसने मेरे पास आकर कहा कि तेरी पुलिस को बुलाकर मेरा एनकाउंटर करवा कर दिखा। तेरी पुलिस मेरा क्या बिगाड़ लेगी कहते हुए जातिसूचक गालियां दी। किशोर सिंह ने पीछे से हाथ पकड़ लिया और दोनों ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दीपचंद्र करेंगे।
वाहन खरीदा नहीं दिए रूपए, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में हरिकिशन पुत्र भागचंद विश्नोई निवासी रासीसर ने सुदंरलाल पुत्र कानाराम निवासी मोडायत बज्जू पर 420 का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। परिवादी से बताया कि आरोपी ने उससे वाहन खरीद कर राशि अदा नहीं की व वाहन को खुर्द बुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी है।