Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-12-31 at 11.54.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2023। आज भी श्रीडूंगरगढ़ अचंल में चारों ओर कोहरे का राज छाया है और दोपहर तक लोग घरों में कैद है। लगातार कोहरे की मार का असर क्षेत्र भर में नजर आ रहा है। ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया। कल और आज दो दिन से तो दोपहर 12 बजे तक धंवर ही नहीं छंट रही है। आज सुबह सड़कों पर विजिबिलिटि बिल्कुल कम हो गई और तापमान भी करीब 7 डिग्री रहा। कड़ाके की ठंड झेलने को नागरिक मजबूर है। कोहरे से खेतों में चना खिल सा गया है और फसलों की बढ़वार देख कर किसानों के चेहरे भी खिल गए है। ऊपनी के किसान पीथाराम गोदारा ने बताया कि रबी के लिए लाभदायक कोहरे के कारण किसान प्रसन्न है। गोदारा ने बताया कि ओस की बूंदे जब फसलों पर गिरती है तो फसल में किसी प्रकार का फंगस रोग नहीं होता और हो तो भी मिट जाता है। इससे रोग मुक्त फसल के लिए कोहरा महत्वपूर्ण है। वहीं मंदिरों व घरों में भगवान की मूर्तियों को श्रद्धालुओं ने गर्म कपड़े तो पहनाए ही अत्यधिक ठंड होने पर गर्म कंबल भी ओढ़ाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में लगातार कोहरे से रबी को हो रहा फायदा, बढ़वार में आया फर्क। (मोहनलाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे अंचल में छाया है घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में किसान हुए प्रसन्न। (पीथाराम गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास ठाकुरजी मंदिर को पहनाए मलमल के गर्म कपड़े और ओढ़ाया कंबल भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में भी श्रद्धालुओं ने लड्डूगोपाल जी को पहनाए गर्म कपड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में कंबल ओढ़े ही नजर आए कुछ ग्रामीण। (प्रकाश सिंह राजपुरोहित)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारण में कड़ाके की ठंड में जलाया अलाव, गर्महाटट ढूंढने के कुत्ता भी आया नजदीक। (विजयपाल गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में छाया घना कोहरा। (सहीराम पूनियां)