Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसबंर 2021। खेल समाज के हर वर्ग की अच्छी सेहत का द्वार है। आज कोरोना काल में मजबूत इम्युनिटी का मोल आमजन को भी समझ आ गया है और ऐसे में खेल स्वास्थ्य के लिए बड़ी भूमिका निभा रहें है। आज ये बात उपप्रधान प्रातिनिधि मालचंद नैण ने कबड्डी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए रूपा देवी स्कूल के मैदान में कही। नैण ने युवाओं से नियमित रूप से खेल से जुड़ने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र में पटवारी शंकरलाल जाखड़ ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शंकरलाल जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र के युवा खेलों में अपना कीर्तिमान बनाए इसके लिए ये जरूरी है कि युवा लगातार मेहनत करें और ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपने खेल के स्तर की जांच भी करें। जाखड़ ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन खेलों में रूचि बढ़ाने के साथ जागरूकता के लिए भी जरूरी है। उद्घाटन में किसान नेता गोपाल भादू, रामनिवास सैन, मनीष कुमार शर्मा, सालीम बहलिम, इमरान खां, चुन्नीलाल टाडा, शंकर पूनियां, हरि सिखवाल, आनंद नाई ने भाग लिया व युवाओं से खेल भावना से खेलने और बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। यहां पहुंची सभी टीमों के खिलाड़ियों ने भी उद्घाटन में भाग लिया है। उद्घाटन मैच लोढेरा व उदरासर के खिलाड़ियों में मध्य खेला जा रहा है। आयोजक दल के गौरव टाडा, दयानंद चौधरी, सुभाष सिद्ध बाना, मदन बाना ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर क्षेत्र के शहीदों को नमन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन मैच का लोढेरा व उदरासर के बीच खेला जा रहा है।