Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2021। राउमावि श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के आयोजन में छात्रों ने योग सीखा व जीवन में अच्छी आदतों का महत्व समझा। शिक्षक प्रदीप कौशिक ने बताया कि योग प्रशिक्षक ओम कालवा व सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद पालिवाल ने विद्यार्थियों को आत्मबल से योग व अच्छी आदतो को अपनाने की प्ररेणा दी। ओम कालवा ने कहा कि योग से आत्मबल मजबूत होता है जिससे छात्र अपने उद्देश्यों को पाने में सफल हो सकते है। मूलचंद पालीवाल ने छात्रों को अच्छी आदतों के विकास हेतु प्रयासरत रहने व बुरी आदत को छोड़कर अच्छी आदत को अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन को उन्नति के मार्ग पर ले जान का एकमात्र उपाय अच्छी आदतों का विकास ही है। शिविर में प्रभारी भंवरलाल स्वामी ने दोनों वक्ताओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान एनएसएस शिविर में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई।