Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। आज का दिन श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन में हलचल भरा रहा और राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक सदस्यों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए उपखंड अधिकारी को गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करने संबंधी पत्र सौंपा। मामला ये हुआ कि चुनावी प्रशिक्षण के दौरान नहीं आने वाले कार्मिकों को उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने कारण बताओ नोटिस थमाया। करीब 15 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस आज व बुधवार को जारी किए गए। इससे नाराज संगठन सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए नोटिस का स्पष्टीकरण संगठन के लेटर पैड पर सामूहिक रूप से दिया है। इस दौरान संगठन ने गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखने का ज्ञापन दिया और चुनाव संबंधी कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की। यहां सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संगठन के पदाधिकारी प्रदेश सदस्य सोहन गोदारा, उपशाखा अध्यक्ष हरिराम सहू, सभा अध्यक्ष बालाराम मेघवाल, संरक्षक आदुराम जाखड़, आदुराम मेघवाल, रामलाल, भागीरथ प्रसाद बाना, श्रवण सिहाग, किशन गुर्जर, राधाकिशन कस्वां आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्मिकों ने जताई आपत्ति, दिया सामूहिक उत्तर।