Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को वाणिज्य वर्ग तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम में श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बीकॉम तृतीय वर्ष में तोलियासर की जानवी राजपुरोहित पुत्री कैलाश राजपुरोहित ने 1500 में से 1289 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान 1280 अंको के साथ प्रवीण माली पुत्र भंवरलाल माली ने प्राप्त किया है तथा तृतीय स्थान पर तनुजा माली पुत्री हेमराज माली ने 1273 अंक हासिल किए। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विनोद कुमार सुथार ने बताया कि इस साल महाविद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारते हुए टॉप तीन में दो स्थान पर बालिकाओं ने हासिल किए है। सुथार सहित स्टाफ ने विद्यार्थियों का फूलमालाओं से सम्मान किया व शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के सचिव श्याम महर्षि व उपसचिव रामचंद्र राठी ने बधाई दी।

स्वयंपाठी विद्यार्थियों ने भी बनाया रिकॉर्ड

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के स्वयंपाठी छात्र आदित्य पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल ने 1500 में 1388 अंक हासिल कर प्रशंसनीय उपलब्धि हासिल की है। ये अंक रेगुलर में टॉपर छात्रा से कम व रेगुलर विद्यार्थियों में द्वितीय टॉपर से अधिक रहें है। वहीं छात्रा पूजा पुत्री घनश्याम सोनी ने 1354 अंक हासिल किए और योगेश पुत्र बसंत राठी ने 1326, विशाल पुत्र बिहारीलाल बाहेती ने 1248 अंक हासिल किए है। स्वयंपाठी छात्र छात्रओं के परिजन भी अच्छे परिणाम से उत्साहित है। महाविद्यालय परिवार ने इन्हें भी बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को दी बधाई।