Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2021। क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं की पहल पर राजकीय चिकित्सालय में अब 10 बेड का कोविड केयर सेंटर शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। काेराेना की दूसरी लहर की चपेट में कस्बे सहित क्षेत्र में बड़ी संख्या में काेराेना संक्रमित सामने आ रहें है। इन्हें घराें में आईसाेलेट किया गया है परंतु कई काेराेना राेगियाें काे सांस में तकलीफ की शिकायतें भी आम हाे रही है। यहां बड़ी परेशानी खड़ी होने लगी की सांस में तकलीफ वाले राेगियाें काे बीकानेर काेविड सेंटर में भी एडमिट नहीं किया जा रहा है। वहां केवल गंभीर अवस्था के राेगियाें काे ही एडमिट किया जा रहा है और श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीज निजी अस्पताल जाने को मजबूर हो गए । हालांकि ऐसे में कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा ऑक्सीजन सेवा के माध्यम से नागरिकों को घराें में ऑक्सीजन आवश्यकता वाले राेगियाें काे सिलेंडर एवं ऑक्सीजन कंस्सीटेटर मशीन प्रदान की जा रही थी। कस्बे में हालात विकट हाे गए जब जिला प्रशासन ने सरकारी चिकित्सालयाें के अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने पर राेक लगा दी। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अन्य विभिन्न राेगाें से ग्रसित राेगियाें एवं काेराेना के कारण सांस में तकलीफ हाेने वाले राेगियाें के सामने स्थिति गंभीर हो गई। क्याेंकि घर पर ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी और बीकानेर पीबीएम में भर्ती नहीं किया जा रहा। ऐसे में नागरिक विकास परिषद की पहल पर चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन ने श्रीडूंगरगढ़ में काेविड केयर सेंटर की शुरूआत करने का निर्णय लिया। परिषद अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी ने बताया कि कस्बे में आ रही ऑक्सीजन की कमी काे देखते हुए उपखंड अधिकारी दिव्या चाैधरी से मिल कर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया गया और संस्था के खाली सिलेंडर उपयाेग हेतु काेराेना काल में राजकीय चिकित्सालय में प्रदान करने का प्रस्ताव भी दिया गया। इस पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संताेष आर्य काे बुलाया गया व निर्णय लिया गया कि सांस की तकलीफ वाले काेराेना राेगियाें की केयर के लिए श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में काेविड केयर सेंटर खोला जाए। राजकीय चिकित्सालय के ऊपरी हाल में यह प्रस्तावित सेंटर शुरूआती दाैर में 10 बैड का हाेगा और काेविड संक्रमित राेगियाें की सांस में तकलीफ हाेने पर यहां ऑक्सीजन प्रदान की जाएगी। डाक्टर संताेष आर्य ने बताया कि इसके लिए तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं परिषद सहित अन्य संस्थाओं के पास पड़े खाली सिलेंडर भी मांगें जा रहे है जिससे इन्हें भरवा कर यहां पर काेविड केयर की जा सकेगी।