Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2021। कोरोना के कहर ने सोमवार को एक और जान ले ली है। गांव मोमासर के 59 वर्षीय कालूसिंह ने बीकानेर में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूसिंह दिल्ली में कार्यरत था व कुछ दिन पूर्व ही गांव आया। तबियत खराब होने पर उन्हें बीकानेर भर्ती करवाया गया और जहां देर रात वे कोरोना से जंग हार गए। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का तहत मृतक का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। बता देवें कोरोना संक्रमण ने मोमासर में कोहराम मचाया है और रविवार को यहां 23 पॉजिटिव सामने आए थे आज भी वहां 1 संक्रमित सामने आया है जिसने कल श्रीडूंगरगढ़ आकर सैम्पल दिया था। गांव की स्थिति चिंताजनक है जिसमें सरपंच सरिता देवी संचेती ने आपात बैठक बुलाई है।