Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2025। कुंभ स्नान के लिए शनिवार को चौधरी ट्रैवल्स, लिखमादेसर की यात्री बसें रवाना हुई है। इस यात्रा में 111 श्रद्धालु यात्री शामिल हुए है। सभी ने हर्ष उल्लास से खूब जयकारे लगाए और सुबह रवानगी ली। इस चौथी यात्रा के लौटने के बाद पुन: देव दर्शन यात्रा ले जाई जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ से आगामी 5 मार्च को 6 दिवसीय देव दर्शन यात्रा रवाना होगी। कुंभ स्नान की अनेक यात्राओं सहित कई राज्यों की सफल धार्मिक यात्राओं के बाद क्षेत्र के चौधरी ट्रेवल्स लिखमादेसर द्वारा देव दर्शन यात्रा ले जाई जाएगी। यात्रा संयोजक रामप्रताप सहू ने बताया कि देव दर्शन यात्रा 6 दिनों की होगी जिसमें श्रीखाटू श्याम (श्याम कुंड), काशी विश्वनाथ (गंगा स्नान), अयोध्या रामलला दर्शन (सरयू स्नान), प्रयागराज त्रिवेणी संगम (संगम स्नान) के साथ विभिन्न मंदिर दर्शन शामिल होंगे। यात्रा में मात्र 5000 रूपए प्रति यात्री श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकते है। इस में लग्जरी बस द्वारा पूरी यात्रा, दो समय का भोजन, दो समय चाय व धर्मशाला किराया शामिल है। सहू ने बताया कि पूरे मार्ग में धार्मिक और सहयोगात्मक माहौल में यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
सुरजनसर से रवाना हुए यात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सुरजनसर से महाकुंभ प्रयाग के लिए शनिवार सुबह 25 यात्री उत्साह के साथ रवाना हुए। गांव के बड़े बुजुर्ग व महिलाएं इसमें शामिल है और महाशिवरात्रि का कुंभ स्नान करेंगे। हनुमान डूडी ने बताया पांच दिवसीय यात्रा में रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भोमियाजी महाराज के दर्शन किए व जयकारे लगाए। इन्हें रवाना करवाने में गांव के छगन सारस्वत, टीकुराम डूडी, लालचंद सारस्वत, ओमप्रकाश, सहीराम, मघराज, रामलाल, मेघाराम, गौरीशंकर, शिवलाल, नौपाराम डूडी व मदनलाल गुरावा ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चौधरी ट्रैवर्ल्स की बसों में 111 यात्री रवाना हुए उल्लास के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर से उत्साह के साथ रवाना हुए तीर्थयात्री।