Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ एवं शेरूणा दोनो पुलिस थाने नेशनल हाईवे पर ही स्थित है एवं इस कारण हाईवे से गुजरने वाले हजारों वाहन पर नजर भी पुलिस द्वारा आसानी से रह जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को भी थाने के आगे से गुजरने पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है एवं लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाही भी झेलनी पड़ती है। शुक्रवार को हाईवे पर शेरूणा पुलिस थाने के आगे से गुजरने के दौरान एक पिकअप चालक को बाहर लगाए हुए बड़े स्पीकर के साथ टेप बजाना महंगा पड़ गया। शेरूणा थाने के बाहर रूटीन नाकाबंदी कर खड़े हैडकांस्टेबल महेश कुमार ने युवक को गिरफ्तार कर लिया एवं उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर ध्वनी प्रदूषण के आरोप में मामला भी दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रतनगढ़ के वार्ड 1 निवासी मासिम मुसलमान के रूप में हुई है।