Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2023। राज्य सरकार द्वारा लाए जा रहे राईट टू हैल्थ अधिनियम में संशोधन की मांग पर पूरे राज्य में निजी चिकित्सा सेवांए ठप्प हो गई है एवं इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भी सभी निजी चिकित्सालय सूनसान पड़े है। श्रीडूंगरगढ़ में धन्वंतरी चिकित्सालय, तुलसी हॉस्पिटल संजीवनी हॉस्पिटल, जोशी चिकित्सालय सहित अन्य सभी छोटे-बड़े डाक्टर्स चैम्बर आज सुने पड़े है एवं रोगी परेशान हो रहे है। इस हड़ताल के कारण एक मोटे अनुमान के तौर पर इन सभी निजी चिकित्सालय में प्रतिदिन की होने वाली करीब 1 हजार रोगियों की ओपीडी बंद है एवं चिकित्सकों का अपने अपने घर चले जाने के कारण इमरजेंसी सेवाएं भी नहीं मिल पा रही है। रोगी एवं उनके परिजन पूरी तरह से सरकारी सिस्टम पर निर्भर हो गए है एवं श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय के सरकारी सिस्टम में भी चिकित्सकों द्वारा अपनी सीट पर नहीं देखने एवं सरकारी चिकित्सकों द्वारा निजी रूप से देखने को प्राथमिकता देने के कारण लोगों को अच्छे खासे पैसे भी चुकाने पड़ रहे है। निजी चिकित्सकों की हड़ताल का रविवार को दूसरा दिन था एवं रविवार को सरकारी चिकित्सालय की ओपीडी भी सुबह 9 से 11 तक की ही होने के कारण आमजन खासे परेशान हुए है। बदलते मौसम में बढ़ते वायरल सर्दी-बुखार के रोगियों को खासी दिक्कतें हो रही है।