Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230315-WA0023
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2023। रेंज पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष धरपकड़ अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी खासी सक्रिय रही। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के थाना श्रीडूंगरगढ़ के थानाधिकारी अशोक विश्नोई एवं थाना शेरूणा के थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका की अगुवाई में दो टीमें बीकानेर कार्रवाई में शामिल रही एवं दोनो थानों से दो और टीमें बना कर दो जगहों पर दबीश दी गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने से एएसआई रविन्द्र सिंह की अगुवाई में टीम गठीत की गई एवं शेरूणा थाना से एएसआई चैनदान की अगुवाई में टीम गठीत की गई। दोनो टीमों ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा में रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों के घरों पर अलग अलग दो जगहों पर रेड़ की। इस दौरान दो सगे भाई विमल एवं अशोक पुत्र सांवरमल ओझा को एवं दूसरी टीम द्वारा मनोज पुत्र महावीर ओझा को गिरफ़्तार किया गया। इन युवकों के भाई गणेश एवं राकेश पूर्व में राजू ठेहट हत्याकांड में आरोपियों के सम्पर्क में रहने एवं उन्हें पैसे भेजने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके है। इन गिरफ्तार किए गए युवकों से गणेश एवं राकेश नाम की कार एव बाईक को जब्त किया गया है। यह कार एवं बाईक ये युवक काम में ले रहे थे।