Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2023। जंगली मधुमक्खियों को हटाने या पकड़ने के लिए सरकार के पास कोई प्रावधान नहीं है और क्षेत्र में इनका आंतक लगातार बढ़ रहा है। अनेक गांवो में ग्रामीणों का एक ही सवाल है कि आखिर प्रशासन के पास इनके लिए कब होंगे प्रावधान। आज ऊपनी गांव में एक ढाणी में चल रहें विवाह समारोह में मक्खियों का आंतक ऐसा छाया कि मेजबान और मेहमान दोनों परेशान हो गए है। परेशान परिवार के नाम नहीं देने के आग्रह पर उनका नाम नहीं छापा जा रहा है परंतु परिवार ने बताया कि इससे बचने के लिए धुंआ जलाकर जो हाथ आया वहीं ओढ़कर मेहमानों ने अपना बचाव किया है। वहीं कितासर में करणी माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर बड़ा भारी छत्ता बन गया है। मंदिर में पूजन आरती के समय अकसर ये श्रद्धालुओं को काटकर चोटिल कर देती है। वन विभाग के रेंजर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ये धुंए से चिढ़ती है और धुआं होने से नुकसान पहुंचाती है। ग्रामीण प्रयास करें की धुंआ या अग्नि इनसे दूर रहें। ध्यान रहें गत दो वर्षों से क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है जो लगातार बढ़ रहा है। परंतु सरकारी नियमों को इनसे निजात दिलवाने के लिए कोई प्रावधान या उपकरण वन विभाग के पास नहीं दिए गए है जिनसे इन्हें हटाने का प्रयास किया जा सके।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मन्दिर के द्वार पर मधुमक्खियों के डेरे से परेशान है श्रद्धालु।