Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2023। गांव बिग्गा के पास ही हाइवे के उत्तर में स्थित लोक देवता वीर बिग्गाजी के धाम पर दो दिवसीय मेला आज रात के जागरण से प्रारंभ होगा। शीश देवली धाम रिड़ी व धड़ देवली धाम बिग्गा में दोनों ही स्थानों पर आज रात्रि जागरण होंगे व मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। दूरदराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच गए है व कल लोक देवता के दर्शन कर धोक लगाएंगे। बिग्गा मंदिर में अनेक अस्थायी दुकानें भी सज गई है और यहां जागरण में अर्चना एंड पार्टी अपने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां देगी। दोनों ही मेला कमेटियों ने आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली है। वीर बिग्गाजी मानव सेवा के कार्यकर्ताओं ने मेला स्थल पर अलग अलग व्यवस्थाओं की सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालु दूर दूर से मंदिर पहुंच गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालु दूर दूर से मंदिर पहुंच गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालु दूर दूर से मंदिर पहुंच गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालु दूर दूर से मंदिर पहुंच गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्थायी दुकाने सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्थायी दुकाने सजाई गई।

लगाए जयकारे, की महाआरती, हुए सालासर रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास से सालासर पद यात्री संघ आज धूमधाम से रवाना हुआ। पारीक चौक पर सुदंरकांड कर ज्योत की व झंवरों के मंदिर में धोक लगाई और बाबा के जयकारे लगाएं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने महाआरती में भाग लिया व पदयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। बता देवें पांच अप्रेल को ये पदयात्री सालासर पहुंच कर धोक लगाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स परिवार बाबा के श्रद्धालुओं को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते रवाना हुए सालासर के जातरू।

तेरापंथ समाज कल निकालेगा प्रभात फेरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ समाज कल भगवान महावीर स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाएगा। श्रीजैन श्वेताबंर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद सहित सहयोगी संस्थाओं द्वारा सुबह 8 बजे मालू भवन से प्रभात फेरी निकालेंगे। फेरी भगवान महावीर के जयघोष के साथ रवाना होगी तथा रानी बाजार, सभा भवन, पुगलिया मार्ग होते हुए पुन मालू भवन में पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी।