Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-04-27 at 14.13.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2025। लू एवं तापघात पर सरकार विशेष सक्रिय है एवं सरकार के निर्देशों की पालना में अधिकारियों के दल क्षेत्र के सभी चिकित्सालयों में पहुंच कर विशेष निरीक्षण कर रहे है एवं लू-तापघात संबधी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दे रहे है। रविवार को जिला कलेक्टर के निर्देशों पर श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में अधिकारियों के तीन अलग अलग दल क्षेत्र के सभी चिकित्सालयों में पहुंचें। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में निरीक्षण दल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र बिग्गा पहुंचा। इसी प्रकार नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल ने सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र मोमासर, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र उदरासर, तोलियासर, आडसर का निरीक्षण किया। पंचायती राज के सहायक अभियंता रमन बांगड़ ने सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र गुंसाईसर बड़ा, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र दुलचासर, ऊपनी व पूनरासर का निरीक्षण किया। अधिकारियों के दलों ने चिकित्सा केन्द्रों पर लू-तापघात डेडिकेटेड वार्डों में कूलर, चिकित्सा उपकरण, ऑक्सीजन सिलेण्ड़र, विद्युत आपूर्ति, मेडिसिन, जल कनेक्शन रखने एवं चिकित्सा स्टॉफ को अर्लट रहने को कहा है।साथ ही चिकित्सा केन्द्रों में आगुंतकों के बैठने के लिए छाया एवं शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं रखने को निर्देशित किया है।