Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-04-27 at 12.36.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2025। देश की सर्वोच्च सिविल सेवा परीक्षा में हमारे क्षेत्र के दो युवतियों का और एक युवक का चयन होना क्षेत्र के लिए अति गौरव का विषय है। ये साबित करता है कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति युवा वर्ग गंभीर हुआ है। परंतु अभी भी युवा वर्ग को क्षेत्र की उन्नति में सहायक बनने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में खूब परिश्रम करना है। ये बात पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने हाइवे पार स्थित आदर्श कॉलोनी में आईएएस परीक्षा में नवचयनित हरिओम पांडिया, सरला जाखड़ व ममता योगी के सम्मान में आयोजित समारोह में कही। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने की, जाखड़ ने शिक्षा के बल पर नए भारत निर्माण में अपना योगदान देने के लिए क्षेत्र के युवा वर्ग को सरकारी सेवाओं में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने का आह्वान किया। सफल अभ्यर्थी सरला जाखड़ ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ये रास्ता बिल्कुल आसान नहीं है और लगातार 6 साल की मेहनत के बाद ये परिणाम हासिल किया है। सरला ने कहा कि उनकी पहली प्रेरणा उनके ताऊ तोलाराम जाखड़ है जिन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी थी। सरला ने अपने माता पिता व भाई बहनों सहित परिवार को इस सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने अपने भाई का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके साथ से ही ये सपना पूरा हो पाया है। वहीं नवचयनित ममता ने भी अपने परिवार का साथ देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं गंभीर होकर अध्ययन पर ध्यान देवें और रोजगार से जरूर जुड़े। दोनों ही युवतियों ने क्षेत्र की बालिकाओं को सलेक्शन संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए सदैव उपलब्ध रहने की बात कही। वहीं हरिओम कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् आदूराम जाखड़ ने किया। मंच पर दोनों युवतियों के पिता शंकर जाखड़ व विजय योगी भी मौजूद रहें और बेटियों पर गर्व जताया। कार्यक्रम में आदर्श कॉलोनी के लोग व बालिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने फूलमालाओं से आईएएस बेटियों का सम्मान किया। साफा पहना कर शॉल ओढाया व मुंह मीठा करवाते हुए शुभकामनाएं दी। इस आयोजन में मोहल्ले के कुलदीप मिस्त्री विशेष रूप से सक्रिय रहें व राजूराम शर्मा, हरिप्रसाद स्वामी सहित अनेक लोग शामिल हुए।

महर्षि दयानंद छात्रावास में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, मौजिज लोगों ने दी बेटियों को बधाई। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के तीनों नवचयनित आईएएस के सम्मान में रविवार को महर्षि दयानंद छात्रावास प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची सरला जाखड़ व ममता योगी का कस्बे के अनेक मौजिज लोगों ने सम्मान किया व दोनों को बधाई दी। यहां मंच पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, भामाशाह भीखमचंद पुगलिया, छात्रावास समिति के अध्यक्ष डॉ श्यामसुदंर आर्य, साहित्यकार श्याम महर्षि व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया मौजूद रहें। सभी वक्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवमयी उपलब्धी बताते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने दोनों से सर्वोच्च सेवा क्षेत्र के माध्यम से देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने फूलमालाओं व साफा, शॉल से दोनों का अभिनंदन किया। सरला व ममता ने माता-पिता सहित कार्यक्रम में भाग लिया व सभी का आभार जताया। शिक्षक रामप्रताप जाखड़ ने सरला जाखड़ व ममता योगी का पूरा परिचय समारोह में दिया। कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरड़िया ने किया। समारोह में दोनों आईएएस बेटियों के सम्मान में महिला शक्ति ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में समाजसेवी तोलाराम जाखड़, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि इमीलाल गोदारा, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी, पूर्व जिला परिषद सदस्य धाईदेवी जाखड़, पूर्व सरपंच केशुराम कस्वां, प्रभुराम बाना, मोडाराम तर्ड, संतोष नैण, शंकर भुंवाल, श्रवण भांमू, पूनमचंद नैण, विमल भाटी, तुलसीराम गोदारा, भंवरलाल भोजक, शिक्षाविद् लक्ष्मीकांत वर्मा व आदूराम जाखड़ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। सभी ने दोनों युवतियों को खूब शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों आईएएस बेटियों का सरला जाखड़ के मोहल्ले में हुआ शानदार अभिनंदन, मोहल्लेवासियों ने दी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श कॉलोनी में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों नवचयनित युवतियों ने तैयारी के दौरान सहयोगी रहें हर एक जने का आभार भी जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद छात्रावास में आईएएस बेटियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेटियों के सम्मान समारोह में पहुंचे अनेक मौजिज लोग, किया सम्मान, दी बधाइयां।