Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2025। नवपदास्थापित सीबीईओ श्रीडूंगरगढ़ सरोज पूनियां ने शारीरिक शिक्षकों सहित सभी शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। पूनियां ने कहा कि सरकारी स्कूलों उच्च प्रशिक्षित स्टाफ के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। जिससे अवगत करवाते हुए शिक्षक, अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश स्कूलों में करवाने के लिए प्रोत्साहित करें। ये प्रेरणा पूनियां ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ की शाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा उनका सम्मान किए जाने के मौके पर कही। इस दौरान शाखा अध्यक्ष विनोद चौधरी व संघ के जिला उपाध्यक्ष राजूनाथ की अगुवाई में अनेक शारीरिक शिक्षकों ने फुलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल व साफा पहनाकर पूनियां का सम्मान किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामप्रकाश सांगवा ने शारीरिक शिक्षकों के सभी कार्य नियमित रूप से संपादित करने का आग्रह किया। सम्मान कार्यक्रम में संघ के बीकानेर जिला शाखा के कोषाध्यक्ष महबूब अली, सदस्य रामकिशन मान, ओमप्रकश पूनियां सुरजनसर, मेहन्द्रसिंह झंझेऊ, रामकिशन स्वामी, बीरबल शर्मा व श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की महिला इकाई अध्यक्ष मंजू कुमारी उदरासर सहित अनेक शारीरिक शिक्षक शामिल रहें।