Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2025। पति ने मारपीट कर अपनी पत्नी को रास्ते पर पटक दिया और पिता उसे रास्ते से उठाकर सीधे थाने पहुंचा। गोपालसर निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र पुत्र चुनाराम जाट ने देराजसर निवासी अपने जवाईं गौरीशंकर पुत्र हड़मानाराम जाट सहित उसकी माँ व बहन के खिलाफ आरोप लगाए है। परेशान पिता ने सेरूणा थाना पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का विवाह करीब 15 साल पहले गौरीशंकर जाट के साथ हुआ। आरोपी आदतन शराबी है और आए दिन उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता है। कई बार उससे समझाईश की पर वह नहीं माना। आरोपी ने 9 जुलाई को उसकी पुत्री के साथ मारपीट की, जिसकी सूचना उसे मिलने पर परिवादी देराजसर पहुंचा। जहां उसकी पुत्री रास्ते पर पड़ी मिली। उसे लेकर वह सीधे सेरूणा थाने पहुंचा और बेटी के पति सहित सास व ननद पर मारपीट में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।