Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2025। सरकारों द्वारा राजकीय सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतरीन बनाने का हर संभव प्रयास किया जाता है लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी राजकीय सेवाएं उच्चस्तरीय तभी बन सकती है जब समाज के दानदाता इसमें सहयोगी रहें। सार्वजनिक हित में इन दानदाताओं द्वारा लगाया जाने वाला सार्मथ्य प्रेरणीय है। यह बात कही क्षेत्र विधायक ताराचंद सारस्वत ने और मौका था गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिलिप कुमार देदाराम पंचारिया द्वारा निर्मित जलमंदिर के लोकार्पण का। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सारस्वत ने पंचारिया परिवार का आभार जताते हुए इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही विधायक ने छात्रशक्ति को राष्ट्रशक्ति बताते हुए विद्यार्थियों को देश के लिए कुछ करने का जज्बा लेकर गंभीरता से पढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यालय में नामाकंन संख्या को उल्लेखनीय बताते हुए स्टाफॅ की कार्य प्रणाली को सराहनीय बताया। कार्यक्रम की शुरूआत पर व्याख्याता सुषमा सैन एवं स्टॉफ द्वारा विधायक का अभिनंदन किया गया। इस दौरान आशाराम तावनियां, बीरबल तावनियां, चुन्नीलाल मोट, बाबूलाल मोट, रामदास स्वामी, रामचंद्र मोट, पूसाराम मोट, केसु राम सोनी, चुन्नीलाल पंचारिया, देदाराम पंचारिया, गोपालराम पंचारिया, प्रेम पंचारिया, परमाराम जाखड़, रामसुख गोदारा, मांगीलाल जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा नेता मौजूद रहे।