Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2025। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में शराब ठेके को बंद कर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहे ठेका कार्मिकों को घेर कर पीटने, गाड़ी तोड़ने, नकदी लूटने व अपहरण का प्रयास करने की घटना शुक्रवार रात को हो गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कल्याणसर पुराना में शराब ठेके पर गजेन्द्र सिंह राजपुत हिसाब किताब का काम करता है एवं शुक्रवार रात को करीब 8 बजे ठेके से हिसाब किताब लेकर अपने साथी कार्मिक पुंदलसर निवासी दशरथसिंह, रीड़ी निवासी सहीराम जाट के साथ श्रीडूंगरगढ़ लौटने के दौरान उस पर हमला हो गया। कल्याणसर पुराना के ही निवासी चार सगे भाईयों रामनिवास, मुन्नीराम, रामचंद्र, मामराज जाट, जसरासर निवासी उग्रसेन जाट व अन्य दो-तीन जनों ने कल्याणसर पुराना की गुवाड़ में ठेका कार्मिकों गाड़ी के आगे अपनी पिकअप लगा कर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने ठेकाकार्मिकों की गाड़ी से चाबी निकाल ली एवं मोबाईल छीन लिया। आरोपियों ने ठेकाकार्मिकों के साथ मारपीट की एवं लाठियों से गाड़ी को तोड़ दिया। आरोपियेां ने ठेके में शराब बिक्री की रकम 13430 भी लूट ली एवं अपनी कैम्पर गाड़ी में ड़ाल कर अपहरण का प्रयास किया। मौका पाकर तीनों कार्मिक वहां से भाग गए एवं गलियों में छिप गए। ठेका कार्मियों ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों ठेकाकर्मियों को सुरक्षित श्रीडूंगरगढ़ लेकर आई। परिवादी गजेन्द्र सिंह ने आरोपियों द्वारा पहले भी ठेका नहीं चलाने देने की धमकी देते हुए तंग परेशान करने की जानकारी दी एवं इस संबध में पुलिस में परिवाद भी दी हुई बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।