Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए मस्ती का फुल पैकेज लेकर आया लर्न एंड फन स्कूल, स्कूल में कल से दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन शुरू होगा। कालूबास में धोलिया नोहरा के पास स्थित स्कूल परिसर में कल 21 मई की सुबह 9 बजे समर कैंप का उद्घाटन होगा और ये 29 मई तक जबरदस्त फन और लर्निंग भरा शिविर होगा। शिविर में ब्रेन जिम, फिंगर अबेकस, डांस, सेल्फ डिफेंस, फन भरे खेल की विधिवत कक्षाएं चलेगी। जो 6 से 19 साल तक के बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगी।
संस्था प्रधान विनीता सारस्वत ने बताया कि बच्चे शिविर में शामिल होकर विभिन्न एक्टिविटी में भाग लेकर अपनी छुट्टियों को उपयोगी व सार्थक बना सकेंगे। कैंप में सबसे श्रेष्ठ एक्टिविटी ब्रेन जिम की होगी, जिसमें बच्चों को दिमागी कसरतों के माध्यम से लर्निंग सीखने का मौका मिलेगा। इससे दिमाग तेज होगा और चीजों को समझने की नई दृष्टि विकसित होगी। इसके लिए ब्रेन ट्रेनर और ब्रेन मैपिंग एक्सपर्ट प्रदीप सर अपनी सेवाएं देंगे। इसी के साथ डांस कॉरियोग्राफर रितिक सर, मार्शल आर्ट एंड सेल्फ डिफेंस कोच अभिलाष सैनी, फिंगर अबेकस एंड मैथ्स ट्रिक एक्सपर्ट सोनू सर, टीम मैनेजर एंड फन गेम एक्सपर्ट रोमन सर की सेवाएं बच्चों को मिलेगी।
सारस्वत ने बताया कि समर कैंप में भाग लेने के लिए पंजीयन अभी जारी है और कल सुबह स्कूल आकर अभिभावक बच्चों का पंजीयन करवा सकेंगे। इस समर कैंप में भाग लेने के लिए बच्चे, किशोर किशोरियां या अभिभावक 9057559942 या 7733887741 पर संपर्क कर सकते है।