Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। शहर के कालूबास स्थित नेहरू पार्क में नागरिक सुबह की शुरूआत अब योग व प्राणायाम से कर रहे है। आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में आयुर्वेद विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 50 दिवसीय काउंट डाउन प्रोटोकॉल योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। इसी क्रम में आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमप्रकाश ने बुधवार को शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विभाग में निरंतर 5 वर्षों से सेवाएं दे रहे योग प्रशिक्षक चन्द्रप्रकाश वाधवानी एवं योग प्रशिक्षिका ममता पारीक द्वारा प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक नि:शुल्क योगाभ्यास करवाया जा रहा है। जिसमें हर उम्र के नागरिक स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। दैनिक योगाभ्यास शिविर में योग प्रशिक्षकों द्वारा साधकों को कई प्रकार के योग व प्राणायाम करवाकर इसके सही तरीके और उनके लाभ के बारे में बताया जा रहा है। योग क्लास में मानसिक शांति के लिए ध्यान भी करवाया जाता है। योग आयोजक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।