Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20260913-WA0096
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में निःशुल्क मेगा करियर सेमिनार एवं मेगा टेस्ट सीरीज के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् किशनलाल राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझकर कठिन परिश्रम करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एकेडमी क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध करा रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि फिजिक्स व्याख्याता प्रमोद यादव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में आने वाली परिस्थितियों पर रिएक्ट करने के बजाय सही तरीके से रिस्पॉन्स करना सफलता के लिए जरूरी है। वरिष्ठ अध्यापक प्रेमनाथ सिद्ध ने नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया से उचित दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। टेस्ट सीरीज में ओमप्रकाश गोदारा प्रथम रहे, जिन्हें 5100 रुपए, मनोज स्वामी द्वितीय को 3500 रुपए और ईश्वर सिद्ध तृतीय को 2500 रुपए का पुरस्कार दिया गया। चौथी से 20वीं रैंक तक के विद्यार्थियों को पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
डायरेक्टर केआर फौजी ने बताया कि सोमवार से प्री-बीएसटीसी 2027, एसएससी जीडी, दिल्ली पुलिस, आर्मी अग्निवीर और रीट के नए बैच शुरू होंगे। कार्यक्रम का संचालन किशन शर्मा ने किया।