Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20260913-WA0109
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। आज की रात लंबी और भारी महसूस हो रही है, जब किसी के मन मे बेचैनी है, किसी के मन में बेताबी है और किसी के मन में उत्कंठा है। सोमवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज में परिणामों की घोषणा होगी और ये इंतजार ही कठिन हो गया है। बता देवें सुबह 6.30 से मतगणना स्थल पर प्रवेश प्रारंभ होंगे। प्रत्याशी और उनके एजेंट मतगणना कक्ष में प्रवेश ले सकेंगे। सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू होगी और बीकानेर नगर निगम और जिले की छह नगरपालिकाओं के लिए अलग अलग कक्ष में मतगणना की जाएगी। सम्बंधित क्षेत्र के आरओ अपने अपने क्षेत्र के वोटों की काउंटिंग करवाएंगे।

बीकानेर में डाला डेरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में बड़ी संख्या में एजेंट पहुंच गए है। वहीं दोनों बड़े दलों के लोग भी पहुंच गए है। अनेक समर्थक व उत्साही लोग भी काउंटिंग स्थल पर पहुंचेंगे। प्रत्याशियों में परीक्षा के परिणाम के जैसी बेचैनी है। समर्थकों में बेताबी है और वहीं नेताओं में आगे की जोड़ तोड़ और बोर्ड बनाने की उत्कंठा भी है।

आरओ देंगे प्रमाण पत्र और दिलवाएंगे शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्बंधित कक्ष में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं आरओ निर्वाचित पार्षदों को शपथ भी दिलवाएंगे। वहीं बता देवें विजयी पार्षद जो कल प्रमाण पत्र व शपथ नहीं ले पाएंगे उन्हें अध्यक्ष चुनाव से पहले आरओ के समक्ष उपस्थित होकर शपथ लेनी होगी और प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।