Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-08 at 19.19.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। उपखण्ड क्षेत्र में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कल 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति के वीसी हॉल में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई (अटल जनसेवा शिविर) का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। शर्मा ने विभिन्न विभागों के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अपनी प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।