Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। तीन दशकों से क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्यरत मॉडर्न राजस्थान सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक भीष्म कुमार शर्मा ने इस सत्र 2026-27 में तहसील स्तर पर टॉप रहने वाले स्कूल विद्यार्थी को इलेक्ट्रिक स्कूटी उपहार में देने की घोषणा करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम करने की प्रेरणा दी। शर्मा ने बताया कि गत वर्षों से 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की पूर्ण वार्षिक फीस माफ किए जाने की छात्रवृत्ति इस सत्र में भी दी जा रही है। कार्यक्रम में संस्थान प्रधान मनीष कुमार शर्मा ने सत्र 2025-26 के टॉपर्स का पुष्पवर्षा करते हुए तिलक कर स्वागत किया वहीं उन्हें साफा व फुलमालाएं पहना कर सम्मान किया। शर्मा ने बताया कि स्कूल टॉपर छात्रा ममता शर्मा 94.20 % अंक हासिल किए। वहीं दूसरे स्थान पर ज्योति ने 94% अंक व तीसरे स्थान पर ममता ने 93.40% अंक प्राप्त किए। इनके साथ वर्षा रेगर 93.20% अंक, भैंरुराम शर्मा 92.80% अंक, मनीष 91.60 % अंक, अंकुश 91.20% अंक एवं मनीष मलिक ने 90.60% अंक प्राप्त किए। विद्यालय परिवार से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान किया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण कार्य, प्रशिक्षित स्टाफ व सरकारी नियमावली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के प्रयास करने की बात कही। शर्मा ने कहा कि विद्यालय के सभी बोर्ड कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक भागीरथ व दीपक स्वामी ने अपने संबोधन में विद्यार्थी जीवन में अनुशासन व परिश्रम का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता सुबोध सक्सेना एवं भौतिक विज्ञान व्याख्याता परमेश्वर शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थी, स्टाफ के साथ होनहार प्रतिभाओं के अभिभावक भी शामिल हुए।